महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में वंदे मातरम् 150 एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम के तहत माननीय कुलगुरू प्रो. (डा.) प्रताप सिंह जी के दिशा-निर्देशन में कुलसचिव श्रीमान् अशोक कुमार, वित्त नियंत्रक सुश्री दर्शना गुप्ता एवं प्रशासनिक कार्यालय के अन्य उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर इस कार्यक्रम में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने एवं बढ़ावा देने का संकल्प कार्यक्रम में भाग लिया तथा भारत माता की सेवा और सम्मान के लिए दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करने, आयातित वस्तुओं की जगह देसी विकल्प अपनाने, घर, काम और समाज में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने, गाँव किसान तथा कारीगरों का समर्थन कर स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने, युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करने, पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का प्रयोग करने एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर स्वदेसी और प्रकृति अनुकूल उत्पादों का उपयोग करने, इत्यादि महत्वपूर्ण संकल्प लिए ।
माननीय कुलगुरू प्रो. (डा.) प्रताप सिंह ने बताया की स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। जिसमें लोगों को स्वदेशी उत्पादों के महत्व और उनके उपयोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके और रोजगार के अवसर बढ़ सकें।
Source: