दिनांक 25.11.2025 को एमपीयुएटी-उदयपुर में संचालित अखिल भारतीय मक्का अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत कोटडा तहसील के बडली  ग्राम में मक्का की उन्नत  खेती के लिए एक दिवस कार्यक्रम आयोजित  किया गया  जिसमें बडली  गांव से लगभग 120 किसानों ने भाग लिया

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी सरपंच श्रीमती माया देवी, श्री शम्भू लाल लोंउर (सामाजिक कार्यकर्ता, बडली ) डॉ. हरीश कुमार सुमेरिया, सस्य विज्ञान वैज्ञानिक, डॉ राम नारायण कुम्हार, सूत्रकृमि, पादप एव रोग वैज्ञानिक, श्री शंकर लाल परमार,  कृषि पर्यवेक्षक, राजस्थान सरकार डॉ हरीश कुमार सुमेरिया ने गाव से पधारें सभी  किसानों और स्थानीय कार्यकर्ताओं  का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया और रबी मक्का की प्रथम पंक्ति प्रदर्शन का प्रशिक्षण व रबी मक्का की उन्नत खेती के लिए मक्का के बीज बुवाई से लेकर फसल कटाई व उसके भण्डारण तक सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसमे मक्का की उन्नत खेती के लिए बुवाई कब और कितनी दुरी पे करे , ताकि कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन हो जिससे आदिवासी लोगो का जीवन स्तर में सुधार हों, डॉ. सुमेरिया में बताया की रबी मक्का में खरपतवार एक महत्वपूर्ण समस्या हे जिसके समाधान की सम्पूर्ण जानकारी दी, की खरपतवार की केसे ख़त्म करे उसके लिए खरपतवारनाशियों को खेत में कितनी मात्रा में छिडकाव करना चाहिए, छिडकाव का  उपुक्त समय, छिडकाव की विधि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी

डॉ राम नारायण कुम्हार, सूत्रकृमि, पादप एव रोग वैज्ञानिक,  ने मक्का में लगने वाले की कीट ,सूत्रकृमि एवं  रोग की पहचान उपयुक्त समय में सही दवाई का इस्तमाल करने के बारे में सम्पूर्ण किसानो हितोप्योगी जानकारी दी.और मक्का के उन्नत खेती में आने वाले समस्याओं व उनके समाधान के बारे विस्तार से विस्तृत से जानकारी दी साथ  ही मक्का से बनने वाले विभिन्न उत्पादो, किसान अपने खेत में किस प्रकार मक्का की उन्नत किस्म को तैयार करें , और बाजार में किस प्रकार बेच,किसानों को मक्का के साथ साथ अन्य साधनों से की प्रकार किसानो की  आमदनी दुगनी कैसे बढाये इनके बारे में विस्तृत जानकारी दें.

कार्यक्रम के अंत में प्रतेक किसानो को रबी मक्का मक्का की उन्नत किस्म के बीज और  खरपतवारनाशी वितरण किया
 

Source: