उदयपुर : महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संचालित स्काउट इकाई के रोवर्स को आज राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मनोज कुमार महला, ने हरी झंडी दिखाकर उदय निवास स्काउट प्रशिक्षण केन्द्र के लिए रवाना किया गया।विश्वविद्यालय स्काउट ग्रुप लीडर डॉ. धर्मपाल सिंह डूडी एवं शालिनी पिलानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बी.एस.सी. (कृषि) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के कुल 25 विद्यार्थियों के लिए 21 से 25 फरवरी तक उदय निवास स्काउट प्रशिक्षण केन्द्र में विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत बी.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष के 12 रोवर्स निपुण प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, जबकि द्वितीय वर्ष के 12 रोवर्स निपुण टेस्टिंग कैंप में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, 1 रोवर राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता करेगा।
इन प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम वर्क, सेवा भावना एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट-रोवर की विभिन्न गतिविधियों, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।
प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को सफल एवं उपयोगी प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Source: