उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संघटक सामुदायिक एवं व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन 17 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक किया गया I आज 23 फरवरी को शिविर का समापन पर कॉलेज की डीन डॉ धृति सोलंकी ने सेवा योजना के स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा की इस प्रकार के शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, सामुदायिक भागीदारी, नेतृत्व के गुण और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता करने की क्षमता को विकसित करना है । युवाओ को अपने समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चहिये । उन्होंने शिविर के दौरान स्वयंसेवको द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की I महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोनिका राय ने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा बताया की इस सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवको के लिए विशेषज्ञ वार्ताओं में डॉ गायत्री तिवारी द्वारा जीवन कौशल पर व्याख्यान तथा डॉ गौरव वधावन द्वारा फर्स्ट ऐड पर व्याख्यान व प्रदर्शन आयोजित किए गए अन्य गतिविधियों में श्रम दान, हिता गांव में रैली तथा विभिन्न विषयो पर जागरूकता कार्यक्रम, पिपलांत्री गांव में पर्यावरण सरक्षण से सम्बंधित विजिट, 'सोने व चांदी में में शुद्धता का विश्वास' विषय पर पोस्टर मेकिंग आयोजित की गयी, जिसमे सभी स्वयंसेवको ने उत्साहपूर्वक भाग लिया I
Source: