उदयपुर । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञानं महाविद्यालय के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग तथा जतन संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 'बाल अधिकार एवं सरक्षण' विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम दिनाक 26 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया I इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ धृति सोलंकी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाल अधिकार और संरक्षण का अर्थ बच्चों के विकास और वृद्धि के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है जिससे उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा, दुर्व्यवहार और उपेक्षा से बचाया जा सके I यह सभी व्यक्तियों का कर्तव्य है कि वे यह सुनिश्चित करे कि सभी बच्चो को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, जीवन जीने एवं अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का अधिकार प्राप्त हो I विषय विशेषज्ञ डॉ सुरभि यादव, साइकोलॉजिस्ट तथा श्री मान मरुधर, बाल सरक्षण एवं जेंडर विशेषज्ञ, जतन संस्थान, उदयपुर ने छात्रों के साथ भारत में बालको को प्राप्त अधिकार, इनके सरक्षण से संबंधित अधिनियम एवं कानून तथा समुदाय के प्रति छात्रों कि जिम्मेदारी के सन्दर्भ में छात्रों से वार्ता की I डॉ मोनिका राय, सहायक आचार्य, मानव एवं पारिवारिक अध्यन विभाग तथा श्री मान दिव्यांशु पाठक, जतन संस्थान ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया I
Source: