लंबी मांग पूरी हुईः दिल्ली-शामली के बीच नई दोहरी लाइन की घोषणा की
मेमू ट्रेनों से छात्रों और पेशेवरों के लिए बेहतर यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी
कनेक्टिविटी में सुधार होगा व क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगीः श्री वैष्णव
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने सोमवार को बड़ौत स्टेशन पर दिल्ली और शामली के बीच दो नई मेमू ट्रेन सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान, पूर्व सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह, विधान परिषद के सदस्य मोहित बेनीवाल, विधानसभा के सदस्य कृष्ण पाल मालिक तथा बड़ौत नगर पालिका की चेयरपर्सन बबीता तोमर की उपस्थिति रहीं।
विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए, श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय रेल यात्रियों की बेहतर सेवा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। दिल्ली और शामली के बीच दो नई मेमू सेवाओं के प्रारंभ होने से इस क्षेत्र के डेली पैसेंजर्स, छात्र, किसान और प्रोफेशनल्स को बेहतर मोबिलिटी का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि शामली स्टेशन को ‘‘अमृत भारत स्टेशन योजना’’ के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है शामली-बागपत क्षेत्र की एक लंबे समय से लंबित मांग आज दो नई मेमू ट्रेनों के उद्घाटन के साथ पूरी हो रही है। ये ट्रेनें इस क्षेत्र के लोगों के लिए यात्रा को आसान बना देंगी।’’
श्री वैष्णव द्वारा दिल्ली-शामली खंड के दोहरीकरण की घोषणा के समय, बड़ौत स्टेशन पर उपस्थित विशाल जनसमूह ने तालियाँ बजाकर इसका स्वागत किया। मंच पर उपस्थित नेताओं ने क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए श्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी व्यक्त किया।
श्री वैष्णव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के बाद 5272 किलोमीटर नए ट्रैक बनाए गए हैं जो स्विट्जरलैंड के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है। उत्तर प्रदेश में रेलवे लाइनों का शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन किया जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2014 के बाद उत्तर प्रदेश में 1460 फ्लाईओवर तथा रोड अंडर ब्रिज बनाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर 154 लिफ्ट और 156 एस्केलेटर लगाए गए हैं, 771 स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश में अभी 34 वंदे भारत एक्सप्रेस और 26 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
National News
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को तोहफ़ा
अश्विनी वैष्णव ने बड़ौत से दो मेमू ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
Related stories
“AI Can Transform Education, But It Cannot Replace Human Sensitivity” – Hitesh Bhatt
Q1. What has your journey been like, leading up to becoming a college principal?Hitesh Bhatt: My journey to b…
Sanatan Pathshala Organises a Day of Cultural and Educational Activities
Udaipur: Arya Samaj, Hiran Magri Sector 4, organised a Sanatan Pathshala on Sunday with the objective of nurt…
World Heart Day – September 29, 2026 Protecting the Heart from the Assault of Modern Lifestyle
— Lalit GarggThe heart is not merely an organ of the human body; it is the rhythm of life itself. As long as…
TVS MOTOR COMPANY, SHE FOR SOCIETY AND TALIRU FOUNDATION JOIN HANDS TO EMPOWER WOMEN AUTO DRIVERS IN BENGALURU
Bengaluru : TVS Motor Company, part of TVS VENU, is a leading global manufacturer of two and three-wheelers,…