नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर अपनी 33 साल की शानदार सेवा के बाद उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री नरसिंह बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में रेलवे के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने पिछले दो दिनों के दौरान एक फेयरवेल आयोजित किए है।
सोमवार को ऑल इंडिया एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन ने उनका सम्मान किया तो मंगलवार को उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने जनरल सेक्रेटरी श्री बी. सी. शर्मा के नेतृत्व में फेयरवेल आयोजित किया। बुधवार को आधिकारिक तौर पर उन्हें उत्तर रेलवे मुख्यालय में विदाई दी गई।
गौरतलब है कि मूलतः हरियाणा के हिसार जिले के निवासी श्री नरसिंह रेलवे में आने से पूर्व हरियाणा में शिक्षा विभाग में प्रोफेसर थे। उत्तर रेलवे पीसीसीएम से पूर्व श्री नरसिंह उत्तर पश्चिम रेलवे के पीसीसीएम थे।
गत वर्षों में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ के दौरे पर श्री नरसिंह उनके साथ श्री गंगानगर भी आए थे। अपनी मिलनसार प्रवृति के कारण वे हर किसी को अपना कायल बनाने में कामयाब रहे है।
जेडआरयूसीसी पूर्व सदस्य भीम शर्मा के अनुसार ऐसे अधिकारी बहुत कम देखने को मिलते है जो अपने बड़े अधिकारियों का तो सम्मान करते ही है, बल्कि अधीनस्थ कर्मचारी की समस्या को सुनकर उस पर पूरी गंभीरता के साथ काम करते है। रेलवे में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
National News
पीसीसीएम नरसिंह हुए सेवानिवृत्त, अधिकारी कर्मचारी हुए भावुक
Related stories
Principal Hitesh Bhatt Shares Vision for Future-Ready, Student-Centric Higher Education
Dehgam: In an exclusive interaction with Dr. Prerna Gaur, Hitesh Bhatt, Principal of M.B. College of Commerce…
IIM Udaipur hosts BCI Yuva Investor Connect 2026; Geetanjali Group CFO CA Roshan Jain serves on jury
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at the Indian Institute of Management (IIM) Udaipur to…
‘Diver Victory’ Presentation Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Fair
Udaipur, September 27: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, f…
GMCH Spreads the Message of a Healthy Heart Among Senior Citizens on World Heart Day
Udaipur: Geetanjali Hospital, Udaipur, in association with Maharana Pratap Senior Citizens Institute, organis…