जयपुर - मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए जोधपुर और झुंझुनू स्थित सेना कार्यालय द्वारा आयोजित भर्ती रैलियों के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परिणाम 26 मई 2026 को ज्वाईन इंडियन आर्मी की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर अपलोड कर दिया गया है।

 

            घोषित परिणाम जोधपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले नौ जिलों, अर्थात अजमेर फलोदी, सिरोही, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, जालौर, बालोतरा, बाड़मेर और झुंझुनू स्थित सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों, अर्थात बीकानेर, झुंझुनू, हनुमानगढ़, चुरू, और श्री गंगानगर द्वारा आयोजित की गई भर्ती रैली जो अग्नवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन 10 वी पास, अग्निवीर ट्रेडसमैन 8वी पास और राजस्थान के सभी जिलों की अग्निवीर (महिला सैन्य पुलिस) के है।

 

            सफल उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर 21 से 30 जून 2026 तक सम्बंधित रेजिमेंटल केन्द्रों पर भेज दिया जाएगा, जहा पर प्रशिक्षण 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। योग्यता सूचि निर्धारित भर्ती नीतियों और प्रक्रियाओ के अनुसार तैयार की गई है। सभी चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित सेना भर्ती कार्यालयों से अपने दस्तावेजो के सत्यापन और अन्य प्रेषण औपचारीकताओ के लिए संपर्क करे । यह दोहराया जाता है की चयन अंतिम है और दस्तावेजो और अन्य पुर्ववृतो के सत्यापन के अधीन है

 

            मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर (राजस्थान) सफल उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देता है और शेष उम्मीदवार जो चयनित नहीं हुए है, उन्हें भविष्य की भर्ती रैलियों के लिए अपनी तैयारी जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करता है। उम्मीदवारों को दलालों के झांसे में न आने की सलाह दी जाती है और वे अपने योग्यता दस्तावेज सिविल प्रशिक्षण अकादमी या दलालों को न सौपे, बल्कि जारी अधिसूचना के अनुसार, केवल मांगे जाने पर ही भर्ती कर्मचारियों को सौपे।

 

            विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे अपने सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें । भारतीय सेना अपनी भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और योग्यता के उच्चतम मनको को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Source: