जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवा कर सुरक्षित, संरक्षित तथा समयबद्ध यात्रा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में 3.17 करोड यात्रियों से 656 करोड़ रूपये तथा 5.39 मिलीयन टन माल की ढुलाई से 702 करोड़ रूपये अर्जित किये है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने संरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं में बढोतरी, इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने तथा निर्माण व विद्युतीकरण कार्यों को लक्ष्यानुसार पूरा करने पर विशेष बल दिया है। इन कार्यों के बेहतर निष्पादन से उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में 3.17 करोड यात्रियों से 656 करोड़ रूपये तथा 5.39 मिलीयन टन माल की ढुलाई से 702 करोड़ रूपये अर्जित किये है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रेल व मई 2026 में यात्री आय से 656 करोड़ रूपये अर्जित किए है, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि से 17 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही माल ढुलाई से अप्रेल व मई 2026 में 702 करोड़ रूपये प्राप्त किए है जो कि गत वर्ष की इसी अवधि से 17 प्रतिशत अधिक है।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर आय को बढ़ाने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिसके तहत रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
उत्तर पश्चिम रेलवे-महाप्रबंधक श्री अमिताभ के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर कर रहा है।
National News
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
3.17 करोड यात्रियों से 656 करोड़ रूपये तथा लगभग 5.39 मिलीयन टन माल की ढुलाई से 702 करोड़ रूपये किये अर्जित
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…