नई दिल्ली। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने अपने कॉरपोरेट ऑफिस, सेक्टर-145, नोएडा में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का उत्साहपूर्वक एवं सक्रिय सहभागिता के साथ आयोजन किया।
यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रव्यापी आयोजन के अंतर्गत आयोजित किया गया तथा इसे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा नेतृत्व किए गए राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ सहज रूप से जोड़ा गया। डीएफसीसीआईएल के प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन एवं राष्ट्रीय योग सत्र के लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की तथा स्वास्थ्य, वेलनेस एवं सामंजस्य की दिशा में देशभर के करोड़ों नागरिकों के साथ इस सामूहिक अभियान का हिस्सा बने।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रबंध निदेशक, डीएफसीसीआईएल ने किया, जिन्होंने योग सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर डायरेक्टर्स, चीफ विजिलेंस ऑफिसर वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह सहभागिता शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के प्रति डीएफसीसीआईएल की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसी प्रकार जयपुर, सूरत, अजमेर एवं टूंडला सहित डीएफसीसीआईएल की विभिन्न यूनिट्स में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग सत्र का संचालन प्रतिष्ठित मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ योगा के प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम तकनीकों का अभ्यास किया तथा उन्हें दैनिक जीवन में योग को अपनाने से प्राप्त होने वाले अनेक शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों के प्रति जागरूक किया गया।
पर्यावरणीय सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, योग सत्र के उपरांत कॉरपोरेट ऑफिस परिसर में एक ट्री प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व प्रबंध निदेशक ने किया तथा इसमें डायरेक्टर्स, सीवीओ, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति डीएफसीसीआईएल की प्रतिबद्धता तथा एक हरित, स्वस्थ एवं अधिक सस्टेनेबल भविष्य के निर्माण की उसकी परिकल्पना को और सुदृढ़ किया।
इस आयोजन ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के बीच अंतर्निहित संबंध को रेखांकित करते हुए कार्यस्थल एवं दैनिक जीवन दोनों में सस्टेनेबल प्रथाओं को अपनाने के महत्व को उजागर किया।
डीएफसीसीआईएल ऑपरेशनल एक्सीलेंस के साथ-साथ कर्मचारी कल्याण, पर्यावरणीय जागरूकता एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने वाली कार्य संस्कृति के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस माध्यम से राष्ट्र की प्रगति एवं समग्र कल्याण में सार्थक योगदान देता रहेगा।
National News
डीएफसीसीआईएल ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
इसके उपरांत आयोजित किया ट्री प्लांटेशन ड्राइव
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…