नवीन प्रशासनिक भवन का किया शिलान्यास
नवीनीकृत एयर ब्रेक अनुभाग-उत्कृष्टता केन्द्र का उद्घाटन
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने मंगलवार को लालगढ़ कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारखाना परिसर में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवीन प्रशासनिक भवन के निर्माण से विभिन्न कार्यालयों का कार्य एक ही छत के नीचे संचालित हो सकेगाए जिससे कार्य निष्पादन में तीव्रता आएगी तथा रेलकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण एवं सुविधाएं प्राप्त होंगी।
महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान नवीनीकृत ‘‘एयर ब्रेक अनुभाग-उत्कृष्टता केंद्र’’ का उद्घाटन भी किया। इस अनुभाग में आधुनिक तकनीक से युक्त अनेक अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की गई है, जिनसे कार्य क्षमताए गुणवत्ता एवं सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नवीनीकृत एयर ब्रेक अनुभाग में स्थापित ऑटोमेटिक पाइप फ्लैंज वेल्डिंग मशीन के माध्यम से कर्मचारी दूरस्थ रूप से मशीन का संचालन कर पाइप वेल्डिंग का कार्य कर सकेंगे। इससे वेल्डिंग के दौरान उत्पन्न होने वाले धुएं के प्रतिकूल प्रभावों से कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा कार्य निष्पादन की गति में भी वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त अनुभाग में फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट, पाइप बेंडिंग मशीन, पाइप थ्रेडिंग मशीन, कम्प्यूटरीकृत डीवी टेस्ट बेंच तथा एसएबी स्प्रिंग टेस्टिंग मशीन जैसी आधुनिक मशीनें भी स्थापित की गई हैं।
हरित पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने कारखाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न रेल संगठनों के प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके उचित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने महिला रेलकर्मियों से भी मुलाकात कर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
इसके उपरांत महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर के सभागार में शाखाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रेल विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। विभिन्न शाखा अधिकारियों द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने.अपने विभागों की उपलब्धियों एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रेल विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए महाप्रबंधक ने अधिकारियों की सराहना की तथा कार्यों को और अधिक गति एवं गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चैधरी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) आदित्य लेघा, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर रणसिंह गोदारा, मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज शर्मा, मुख्य कारखाना प्रबंधक नवीन मीणा, (लालगढ़) एडब्ल्यूएम विजय कुमार राठौड़, (लालगढ़) सहायक कार्मिक अधिकारी अनिल मोदी, (लालगढ़), मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, निजी सचिव धीरज थानवी सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
National News
महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने किया लालगढ़ कारखाना का निरीक्षण
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…