जयपुर। दक्षिण भारत के पर्यटन स्थलों की बढ़ती मांग और हवाई किरायों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों के लिए “रामेश्वरम-मदुरै एवं केरल (जयपुर से)” नाम से एक आकर्षक हवाई यात्रा पैकेज शुरू किया है।
आईआरसीटीसी, जयपुर के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मुकेश सैनी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और दक्षिण भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह हवाई यात्रा पैकेज तैयार किया गया है। इस पैकेज के माध्यम से पर्यटक दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का सुविधाजनक और समग्र रूप से भ्रमण कर सकेंगे।
आईआरसीटीसी समय-समय पर यात्रियों की सुविधा और उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए किफायती पर्यटन पैकेज उपलब्ध कराता है। यह नया पैकेज धार्मिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन का आनंद लेने के इच्छुक यात्रियों के लिए तैयार किया गया है। यह पैकेज 7 रात एवं 8 दिन का है, जिसकी यात्रा 10 अगस्त, 2026 से जयपुर से शुरू होगी। डबल शेयरिंग आधार पर इस पैकेज का शुल्क 47,410 रूपये प्रति व्यक्ति है।
पैकेज में जयपुर से मदुरै तथा कोच्चि से जयपुर तक आवागमन का हवाई किराया, तीन सितारा श्रेणी अथवा समकक्ष होटलों में वातानुकूलित कमरों में ठहरने की व्यवस्था, एयरपोर्ट से होटल तथा होटल से एयरपोर्ट तक वातानुकूलित वाहन की सुविधा, साझा आधार पर वातानुकूलित वाहन से स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, 7 नाश्ते, 1 दोपहर का भोजन तथा 7 रात्रि भोज, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) शामिल है।
इस यात्रा में पर्यटकों को मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, कुमारकोम, मुन्नार और कोच्चि में ठहराया जाएगा। इसके साथ ही कुमारकोम की हाउसबोट में एक रात्रि प्रवास भी कराया जाएगा, जो इस पैकेज का विशेष आकर्षण है। यात्रा के दौरान मीनाक्षी अम्मन मंदिर, रामेश्वरम् मंदिर, कुमारी अम्मन मंदिर, कोवलम बीच, श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर तथा एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इच्छुक पर्यटक इस पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट www.irctctourism.com पर कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9116336908 एवं 8595924336 पर संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, प्रथम तल, जीवन प्रकाश भवन (नॉर्थ साइड), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर, अम्बेडकर सर्किल, भवानी सिंह रोड, जयपुर-302005 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
National News
आईआरसीटीसी द्वारा जयपुर से दक्षिण भारत हवाई यात्रा पैकेज का शुभारंभ’
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…