अकोला एवं मलकापुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
जयपुर।
रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को नियमित रेलसेवा के रूप में संचालित किया जा रहा है। साथ ही अकोला एवं मलकापुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 07053/07054 काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का नियमित साप्ताहिक रेलसेवा गाड़ी संख्या 17601/17602 काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में काचीगुड़ा से 25 जुलाई 2026 एवं श्रीगंगानगर से 28 जुलाई 2026 से नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन भी किया जा रहा है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17601 काचीगुडा-श्रीगंगानगर रेल सेवा जो 25 जुलाई 2026 से काचीगुड़ा से प्रस्थान करेगी वह मार्ग के अकोला स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.55 बजे आगमन एवं 11.00 बजे प्रस्थान तथा मलकापुर स्टेशन पर 12.18 बजे आगमन एवं 12.20 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 17602 श्रीगंगानगर-काचीगुडा रेल सेवा जो 28 जुलाई 2026 से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग के मलकापुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 16.00 बजे आगमन एवं 16.02 बजे प्रस्थान तथा अकोला स्टेशन पर 17.35 बजे आगमन एवं 17.40 बजे प्रस्थान करेगी।

Source: