जनभावनाओं का सम्मान करने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया
हनुमानगढ़। महाराजा सूरजमल संगठन ने राज्य सरकार द्वारा हनुमानगढ़ के नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण शौर्य, सम्मान और प्रेरणा के अमर प्रतीक, शौर्य चक्र व सेना मेडल से सम्मानित बलिदान योद्धा मेजर विकास भाम्भू के नाम पर ‘मेजर विकास भाम्भू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हनुमानगढ़’ करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया है तथा इस मांग को प्रमुखता से उठाने पर सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, राजनीतिक संगठनों सहित क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। संगठन की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण जान्दू ने कहा कि महाराजा सूरजमल संगठन भारत द्वारा पूर्व में कई बार जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण मेजर विकास भाम्भू के नाम पर करने की मांग की गई थी। किरण जान्दू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित सभी सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं हनुमानगढ़ जिला वासियों एवं युवाओं का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने हमारे वीर सपूत को सम्मान देकर हमें गौरवान्वित किया। यूवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सोफिया झोरड़ ने कहा कि मेंजार विकास भाम्भू का जन्म 11 नवंबर 1989 को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की रावतसर तहसील के रामपुरिया गांव में हुआ था। 21 अक्टूबर 2022 को मेजर विकास भाम्भू का विमान अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले के मिगिंग के पास दुर्गम क्षेत्र में सुबह के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया और मेजर विकास भाम्भू इस दुर्घटना में शहीद हो गए। मेजर विकास भाम्भू एक वीर सैनिक और कुशल पायलट थे, जिन्होंने 33 वर्ष की आयु में राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी सराहनीय वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान के लिए मेजर विकास भाम्भू को मरणोपरांत 15 अगस्त 2023 को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। सुमन रेवाड़, कांता भादू,सुनीता देवी, कृष्णा गोदारा आदि भी मौजूद रही। मविदित रहे कि जयपुर स्थित शासन सचिवालय में उप मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडलीय उपसमिति के संयोजक डॉ. प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में ऐतिहासिक महापुरुषों के सम्मान में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, विद्यालय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं उपसमिति के सदस्य सचिव कुलदीप रांका, प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन, प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Source: