श्रीगंगानगर। निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार अर्हता 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नव नियोजित ईआरओ एवं एईआरओ के लिये 1 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेषाधिकारी की अध्यक्षता में एनआईसी के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जायेगा।