श्रीगंगानगर। जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री सुभाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने मानव तस्करी विरोधी यूनिट (पुलिस), बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन, श्रम विभाग को बाल श्रम के संभाव्य स्थलों पर जागरूकता व कार्यवाही के निर्देश दिये।
उप श्रम आयुक्त अमर चंद लहरी ने बताया कि सितम्बर के प्रथम सप्ताह श्रम विभाग, पुलिस, बाल कल्याण समिति द्वारा विशेश अभियान चलाया जायेगा। घरों में छोटे बच्चों से साफ-सफाई का काम करवाने वालो पर मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा। बैठक में एडीएम श्री सुभाश कुमार के अतिरिक्त उप श्रम आयुक्त अमर चंद लहरी, चिकित्सा विभाग से डॉ. मुकेश मेहता, पुलिस से बलतेज सिंह, बाल अधिकारिता से रेणु खैरवा, मनोनीत सदस्य श्री राजकुमार जैन, श्री सुमेश शर्मा, श्री वेदप्रकाश टाक, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र कौशिक, श्री रामप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।