श्रीगंगानगर, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आमजन को शुद्व पेयजल आपूर्ति एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर ने आमजन को शुद्व पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर जल नमूनों के जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल मिलना चाहिए। पेयजल संबंधी कोई शिकायत आती है, तो उसका तुरंत निराकरण करें। विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि अनाधिकृत व्यक्ति पानी की टंकी पर कोई ना चढ सके।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायतों से हर घर जल प्रमाण पत्र लेकर आईएमआईएस की साइट पर अपलोड करवाएं। जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान जो सडक तोड़ी गई है, उन्हें तत्काल सही करवाएं।
इससे पूर्व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री विजय कुमार शर्मा ने श्रीगंगानगर जिले में पेयजल आपूर्ति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया कि जिले में 2541 गांवों के लिए 702 योजनाएं स्वीकृत हैं। इन सभी गांवों की योजनाओं की तकनीकी स्वीकृतियां भी जारी हो चुकी हैं एवं निविदाएं भी आमंत्रित की जा चुकी है। इनमें से 2515 गांवों के लिए 698 योजनाओं के कार्य आदेश जारी हो चुके हैं एवं 326 योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा 372 योजनाओं के कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं। उन्होंने हर घर जल प्रमाणीकरण संबंधी विवरण भी प्रस्तुत किया।
बैठक में अधिशासी अभियंता मोनेटरिंग श्री मोहनलाल अरोडा ने कहा कि जिला श्रीगंगानगर मे क्रियाशील जल संबंधों में कुल लक्ष्य 310946 के मुकाबले अब तक 268104 घरों में जल संबंधी लक्ष्य प्राप्त कर लिए गए हैं, जो कि लक्ष्य का 86.22 प्रतिशत है एवं श्रीगंगानगर जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने विद्यालय, आंगनबाडी, ग्राम पंचायत एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में भी जल संबंधों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में अधिशासी अभियंता एवं तकनीकी सहायक प्रथम श्री प्रशोत्तम लाल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण श्री प्रशांत खैरवा, अधिशासी अभियंता सूरतगढ श्री राकेश कुमार, कनिष्ठ रसायनिज्ञ प्रभा बंसल सहित विभाग के सहायक अभियंतागण एवं जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्यगण मौजूद थे।
Shri Ganga NagarNews
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न
जल नमूनों की जांच समय समय पर करवाने के निर्देश
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…