जयपुर से 25 नवंबर को होगी रवानगी
श्रीगंगानगर। भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों को विदेश भृमण करवाने की योजना बनायीं है। इसके अन्तर्गत दुबई एवं अबू धाबी का टूर करवाया जा रहा है यह टूर 25 नवंबर को जयपुर से संचालित होगा, 4 रात्रि, 5 दिन के इस टूर पैकेज का मूल्य 98280 रूपये प्रति व्यक्ति रखा गया है, जिसमे जयपुर से हवाई यात्रा, 3 स्टार होटल मे आवास, वीजा फीस, रोजाना ब्रेक-फ़ास्ट, लंच एवं डिनर की सुविधाए प्रमुख दर्शनीय स्थलों का एसी डीलक्स बस द्वारा अवलोकनए डिनर क्रूजए गाइड की सुविधा शामिल होंगी
आईआरसीटीसी जयपुर के अपर महाप्रबंधक श्री योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि दुबई टूर की मांग कई दिनों से महसूस की जा रही थी, इसी मांग को ध्यान मे रखते हुए यह टूर बनाया गया है, जिसके तहत यात्रा बीमा सहित आकर्षणो की भरमार रहेगी।
दुबई मे, दुबई सीटी टूर के अंतर्गत पाम जुमेराह, मिराकेल गार्डन, बुर्ज अल अरब एंड अटलांटिस होटल पॉइंट, गोल्ड सूक, स्पाइस सूक बुर्ज-खलीफा (124जी फ्लोर) लाइट एंड साउंड शो, दिखाया जायेगा, इसके अलावा एक दिन डेजर्ट सफारी, बारबेक्यू डिनर और बेली डांस का विशेष आयोजन होगा। एक दिन दुबई के बहु-प्रसिद्ध गोल्ड मार्केट मे देखने और खरीदारी के लिए रखा गया है।
एक दिन अबू-धाबी सिटी, टूर करवाया जायेगा जहाँ शेख-ज़ायेद मोस्क और हिन्दू टेम्पल दिखाये जायेंगे साथ हीं फेरारी वर्ल्ड (ऑप्शनल टूर)सैर करवाई जाएगी।
इस टूर पैकेज की बुकिंग सुविधा आईआरसीटीसी वेबसाइट www.irctctourism.com पर उपलब्ध है तथा बुकिंग आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, 708, 7 वी मंजिल, क्रिस्टल मॉल बनीपार्क, कलेक्टरेट सर्किल के पास जयपुर में आकर भी करवाई जा सकती है। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी बुकिंग की आखिरी तारीख 3 नवंबर रहेगी।
Source: