विभागीय अधिकारियों को जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
श्रीगंगानगर। जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुसार त्यौहार से पहले बरसात से प्रभावित सड़कों की मरम्मत के साथ साफ-सफाई व्यवस्था को सुचारू करवाया जाए।
बैठक में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में करवाए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण करवाते हुए उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और स्वामित्व योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र को देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिविरों में जो काम हो सकते हैं, उन्हें तत्काल करवाया जाये। विश्वकर्मा पेंशन योजना में अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कर प्रगति बढ़ाने, ढीली तारों की मरम्मत करवाते हुए विधुत समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि शिविरों के माध्यम से अधिकारी विभागीय योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं।
जिला स्तरीय जनसुनवाई और संपर्क पोर्टल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाओं के समुचित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई के साथ-साथ संपर्क पोर्टल पर आने वाले सभी प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्यवाही कर परिवादी को राहत पहुंचाई जाये। समस्त प्रकरणों को समयबद्ध रूप से निस्तारित करते हुए परिवादियों को संतुष्टि और राहत मिल सकेए ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों में गुड टच, बेड टच के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया जाये। राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार दीपावली गिफ्ट हैम्पर के संबंध में निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि अधिकाधिक ऑर्डर विभागीय अधिकारियों द्वारा देने सुनिश्चित किये जाये। फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण किए जाएं। बैठक में जिला परिषद, उद्यान, स्वास्थ्य, नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी, उद्योग, जलदाय विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर बेनीवाल, एएसपी श्री रामेश्वर लाल, श्री अशोक असीजा, श्री हरिराम चौहान, श्री ऋषभ जैन, श्री धीरज चावला, श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्री विजय कुमार, डॉ. अजय सिंगला, श्री नेमीचंद वर्मा, डॉ. सुखपाल बराड़, श्री पकंज सैनी, श्री मंगत सेतिया, डॉ. सतीश शर्मा, श्रीमती कविता सिहाग, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्री हरीश मित्तल, श्री अरविन्दर सिंह, यशिका चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
साप्ताहिक समीक्षा बैठकः क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के साथ सुचारू करवाएं साफ-सफाई
Related stories
NCC Students Receive Message of a Drug-Free Life and National Service
Sri Ganganagar: An awareness programme on drug de-addiction and national service was organised for NCC studen…
African Energy Week (AEW) 2026 to Spotlight Venezuela’s New Investment Framework as Global Capital Returns
CAPE TOWN -- Venezuela’s energy sector is entering a period of significant commercial change, with a rewo…
CA Dr. Ramavatar Kila to Receive ‘Meadows Lifetime Achievement Award
New Delhi. CA (Dr.) Ramavatar Kila, Chairman of the Perfect Group and President of the Rajasthan Foundation (…
Renowned architect Pramod Jain Bags Prestigious Architecture Excellence Recognition Award
New Delhi/Chandigarh/Jaipur: Renowned Jaipur-based architect Pramod Jain has been honored with the prestigiou…