उदयपुर। एमडीएस पब्लिक स्कूल, उदयपुर में जारी सीबीएसई नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप 2025-26 ने बुधवार को नए आयाम स्थापित किए। व्यक्तिगत वर्ग के मुकाबलों में देश-विदेश से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने श्रेष्ठ कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।
विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट खेल देखने को मिला, जिसने न केवल खेल का स्तर ऊँचा किया, बल्कि दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंडर-11 वर्ग
अंडर-11 मिक्स वर्ग में वेलाम्मल विद्यालय, अलप्पाकम के कृथिक मुथुकुमार ने शानदार खेल दिखाया। उनके साथ इंडियन स्कूल, बौशर के इलान शफीक और डीपीएस सेक्टर-45, गुरुग्राम के कविश अग्रवाल ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
गर्ल्स वर्ग में इंडियन स्कूल, बौशर की मार्कसिम कार्की अबिरामी श्रीयुक्ता विजेता रहीं। गुरुग्राम की वन्या अग्रवाल और बाल भारती पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा की आराधवी मित्तल ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अंडर-14 वर्ग
मिक्स वर्ग में संगमित्रा स्कूल के पवन कार्तिकेय वर्मा गुंटूरी ने जीत दर्ज की। एमईएस इंडियन स्कूल, दोहा के जोहान जोब्सी और डीपीएस सेक्टर-45, गुरुग्राम के प्रथम् नायर ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
गर्ल्स वर्ग में इंडियन स्कूल, बौशर की स्तुति नायक ने बाजी मारी।
इसी वर्ग में एमडीएस पब्लिक स्कूल, उदयपुर की उभरती खिलाड़ी कियाना परिहार ने शानदार खेल दिखाया और शीर्ष स्थान के बेहद करीब पहुंचकर सभी को प्रभावित किया। कियाना ने कठिन प्रतिद्वंद्वियों का डटकर सामना किया और अपनी रणनीति व एकाग्रता से मेवाड़ का मान बढ़ाया।
अंडर-17 वर्ग
मिक्स वर्ग में डीपीएस मॉडर्न इंडियन स्कूल, दोहा के सैयद अब्दुल ख़ादेर विजेता रहे। वेलाम्मल विद्यालय, अलप्पाकम के माधेश कुमार एस और सनबीम स्कूल, अन्नपूर्णा लहरतारा के अजय संदीश पर्वतरेड्डी ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
गर्ल्स वर्ग में वेलाम्मल विद्यालय, मेल अयनाबक्कम की श्रावणिका ए.एस. विजेता रहीं। जेम्स अवर ओन इंग्लिश हाई स्कूल की यसस्वी कृष्णा बोम्मी और इंडियन स्कूल, अल घुबरा की प्रियंका राजन ने भी सराहनीय खेल दिखाया।
अंडर-19 वर्ग
मिक्स वर्ग में इंडियन स्कूल, अल सीब के वेलावा राघवेश विजेता बने। उनके साथ वेलाम्मल विद्यालय, अलप्पाकम के मृत्युञ्जय महादेवन और इंडियन स्कूल, मस्कट के शौर्य दिनेश सावलानी ने भी प्रभावित किया।
गर्ल्स वर्ग में इंडियन स्कूल, मस्कट की शैबी बिनोज ने जीत हासिल की। वेलाम्मल विद्यालय, अलप्पाकम की अमूल्या गुरुप्रसाद और एसएजे स्कूल, वसुंधरा, गाजियाबाद की आरात्रिका त्यागी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
एमडीएस का गौरव
इस चैम्पियनशिप का सबसे बड़ा आकर्षण रहा कि मेजबान एमडीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा कियाना परिहार ने अपने उत्कृष्ट खेल से विद्यालय और उदयपुर दोनों का नाम रोशन किया। उनकी संघर्षशीलता, खेल भावना और बुद्धिमत्ता ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने कियाना की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत संगम
पूरे आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता है। हर मुकाबले में खेल भावना, रणनीति और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है। उदयपुर का यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच दे रहा है, बल्कि भारतीय शतरंज के भविष्य को भी नई दिशा प्रदान कर रहा है।
Sports News
एमडीएस की कियाना परिहार का उत्कर्ष प्रदर्शन
सीबीएसई नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप 2025-26 व्यक्तिगत वर्ग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…