ऑल इंडिया जी वी मावलंकर पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप जो कि मिलिट्री एंड राइफल क्लब खानपुर, अहमदाबाद,गुजरात में पूर्ण हुई हमें यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि उदयपुर के राष्ट्रीय पिस्टल शूटर 

सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने 10 मीटर पिस्टल की डेफ केटैगरी में  व्यक्तिगत सिल्वर मेडल जीतकर मेवाड़ का मान बढ़ाया है। 

  राजस्थान टिम मैनेजर एवं सुरेंद्र के कोच डॉ जितेंद्र सिंह मायदा ने बताया कि सुरेंद्र 3 वर्ष पूर्व उनके पास शूटिंग सीखने आए थे बीते वर्षों में सुरेंद्र ने अपनी सच्ची लगन एवं निष्ठा से सिल्वर मेडल जीता है । मेवाड़ राइफल शूटिंग क्लब के सभी शूटर सुरेंद्र से बहुत अधिक प्रभावित है। कोच डॉ जितेंद्र सिंह मायदा ने बताया कि खानपुर में होने वाले मैच से पूर्व सुरेन्द्र रास्ता भटकर 50 किलोमीटर दूर अन्यत्र चले गए बाद में कोच ने अपनी कार में बिठाया और जल्दी रेंज पर साईटर के समय में पहुंच पाए ओर मैच करवाया।  इससे पूर्व भी गत वर्ष ओपन इंडिया गोवा में स्वर्ण ओर नॉर्थ जोन दिल्ली में रजत पदक जीत चुके है  सुरेंद्र दिसंबर में दिल्ली में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

सुरेंद्र के पिता निर्भय सिंह देवड़ा इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर है माता पारस कुंवर गृहिणी है एवं छोटे भाई भूपेंद्र सिंह देवड़ा प्रॉपर्टी ओर फाइनेंस का कार्य करते है सुरेंद्र ने स्कूलिंग मूकबधिर विद्यालय, अंबामाता से की है और मेवाड़ राइफल शूटिंग क्लब ,गुंजोल ,नाथद्वारा पर अभ्यास करते है।  

सुरेंद्र सिंह देवड़ा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि और खेल में निरंतर सफलता के लिए मेवाड़ राइफल शूटिंग क्लब समूह की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

Source: