उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रदेश में एक्शन मोड में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को कोटा में नेशनल हाईवे 52 नया टोल प्लाजा गोपालपुरा के पास एक ट्रक की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब फोर सेल इन हरियाणा बरामद की गई। उल्लेखनीय है कि कोटा में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई हुई है इससे पूर्व भी एक ट्रक से 60 लाख रूपए की अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। आबकारी विभाग की प्रदेश में अवैध शराब के विरूद्ध ताबडतोड़ कार्यवाहियों से शराब तस्करों के हौंसले पस्त हुए हैं।
796 कार्टन में 70 लाख की शराब पकड़ी
अतिरिक्त आयुक्त कोटा जोन नरेश कुमार मालव ने बताया कि आबकारी आबकारी आयुक्त नमित मेहता के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पाॅलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूद्ध कोटो मंे दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। इसी के तहत मुखबिर की सूचना पर कोटा में शुक्रवार सांय नेशनल हाईवे 52 नया टोल प्लाजा गोपालपुरा के समीप नाकाबंदी के तहत ट्रक को रोककर तलाशी लेने पर फोर सेल इन हरियाणा शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। मौके पर राॅयल चेलेन्ज व्हीस्की 180 एमएल की 150 पेटी में 7200 पव्वे, राॅयल चेलेन्ज व्हीस्की 750 एमएल की 77 पेटी मे 693 बोतल, राॅयल स्टेग व्हीस्की 180 एमएल की 150 पेटी में 7200 पव्वे, राॅयल स्टेग व्हीस्की 750 एमएल की 58 पेटी में 522 बोतल, सिग्नेचर व्हीस्की 750 एमएल की 31 पेटी में 279 बोतल, मैजिक मूवमेन्ट ग्रेंड वोडका 180 एमएल की 230 पेटी में 11040 पव्वे एवं मैजिक मूवमेन्ट ग्रेंड वोडका 750 एमएल की 100 पेटी में 900 बोतल बरामद की गई। इस प्रकार अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांड की कुल 796 पेटियों में 25 हजार 440 क्वार्टर एवं 2394 बोतल बरामद की गई। बरामद अवैध मदिरा की अनुमानित कीमत 70 लाख रूपए आंकी गई है।
उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन कोटा नरेश कुमार मालव के सुपरविजन में जिला आबकारी अधिकारी सरिता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रामगंज मंडी प्रदीप सिंह मीना, पीओ ईपीएफ कोटा हंसराज मीना, पीओ ईपीएफ रामगंजमंडी अमरसिंह मय जाप्ता शामिल रहे।
Udaipur
अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलेरेंस की नीति
Related stories
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building*
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
The Legend-Pt. Mukut Bihari Lal Bhargava my respected Guru
*Early life and Education*Born on 30 January 1903 in the small princely state of Shahpura (Bhilwara) Pt. Muku…
Liquor Smuggling Dispute Turns Violent in Kota Railway Colony
KOTA, Rajasthan — A dispute allegedly linked to illegal liquor smuggling in Kota’s Railway Colony area has es…