उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संगठन  अभियांत्रिकी महाविद्यालय CTAE के  सिविल डिपार्टमेंट में विद्यार्थियों के लिए मानसिक संतुलन और ध्यान की तकनीक विषय पर दो  दिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ l जिसमें मेंटल वेल बीइंग के लिए हार्टफूलनेस मेडिटेशन टेक्निक सिखाई गई l यह जानकारी देते हुए डॉ राकेश दशोरा , सेंटर कोऑर्डिनेटर उदयपुर ने बताया कि हार्टफुलनेस मेडिटेशन टेक्निक विद्यार्थियों के लिए ब्रेन की रिवाइविंग करती है उसके नियमित अभ्यास से मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन के साथ नशा मुक्त जीवन शैली की और कदम बढ़ाया जा सकता है l इस अवसर पर उद्बोधन देते हुए हार्टफूलनेस प्रशिक्षक श्रीमती आशा शर्मा  ने प्रातकाल किया जाने वाले हार्टफूलनेस ध्यान का लाभ बताते हुए कहा कि इसके नियमित करने से शरीर एवं  मस्तिष्क संतुलित होता है l हार्टफूलनेस ट्रेनर मोहन बोराणा ने  मन मस्तिष्क हृदय पर पड़ने वाले प्रभाव को दूर करने की तकनीक सिखाई तथा दिव्य तत्व से जुड़ने हेतु प्रार्थना मेडिटेशन का अभ्यास कराया l इस अवसर पर विद्यार्थियों, और  फैकल्टी मेंबर्स ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे बहुत उपयोगी बताया तथा प्रैक्टिकल अभ्यास के बाद सभी ने शांति एवं विचारों में परिवर्तन का अनुभव किया l कार्यक्रम के दौरान डॉ यश ने आभार अभिवादन की रस्म अदा की l