उदयपुर। उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार लिमिटेड द्वारा संचालित “सुपरमार्केट सलुम्बर” के शुभारंभ अवसर पर आयोजित इनामी कूपन योजना के विजेताओं को शनिवार को पुरस्कार वितरित किए गए।
भण्डार के महाप्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। योजना के तहत 2000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को इनामी कूपन दिए गए थे, जिनका लक्की ड्रा विगत माह सुपरमार्केट सलुम्बर में उपभोक्ताओं की उपस्थिति में निकाला गया था। लक्की ड्राॅ में प्रथम पुरस्कार वाशिंग मशीन प्रिंस सुथार को, द्वितीय पुरस्कार माइक्रोवेव ओवन योगेश मीणा को तथा तृतीय पुरस्कार मिक्सर ग्राइंडर भुपेन्द्र पूर्विया को प्रदान किया गया। इसके अलावा सभी विजेताओं को प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप सेलो मार्क टिफिन भी वितरित किए गए।
महाप्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि भण्डार द्वारा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय-समय पर आकर्षक योजनाएं एवं पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘सहकार से समृद्धि’ की भावना के अनुरूप भण्डार आमजन को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर भण्डार कर्मचारी सतीश परिहार, लक्ष्मण सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अनेक उपभोक्ता उपस्थित रहे।
Udaipur
लक्की ड्राॅ में इनामी कूपन विजेताओं को वितरित किए पुरस्कार
Related stories
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building*
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
The Legend-Pt. Mukut Bihari Lal Bhargava my respected Guru
*Early life and Education*Born on 30 January 1903 in the small princely state of Shahpura (Bhilwara) Pt. Muku…
Liquor Smuggling Dispute Turns Violent in Kota Railway Colony
KOTA, Rajasthan — A dispute allegedly linked to illegal liquor smuggling in Kota’s Railway Colony area has es…