हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, चंदेरिया में कर्मचारियों एवं सभी कॉन्ट्रैक्टर प्रतिनिधियों के लिए भविष्य निधि (PF) विभाग के क्षेत्रीय आयुक्त श्री प्रशांत सिन्हा द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री सिन्हा ने PF विभाग की नई योजना “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना नए रोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत नए नियुक्त कर्मचारियों को विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे। इस योजना से अब तक 32 से अधिक कॉन्ट्रैक्टर लाभान्वित हो चुके हैं और अधिकांश पंजीकरण इसी सेमिनार के दौरान संपन्न हुए।

सेमिनार में PF विभाग के अन्य अधिकारी—श्री जी.एल. नागदा, श्री प्रेम चंद्र, श्री वैभव कुमार और श्री जितेंद्र—भी उपस्थित रहे।

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की ओर से श्री अमित सुराना (जनरल मैनेजर), श्री पवन बाहेती (मुख्य वित्त अधिकारी), सुश्री ममता शर्मा (उप मुख्य मानव संसाधन अधिकारी) एवं श्री रोशन घोसलिया (प्रमुख – बीपी मैनेजमेंट) कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Source: