जैसलमेर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव, 2026 के दृष्टिगत जिले में नव मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप ¼SVEEP½ गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर अनुपमा जोरवाल एवं जिला स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशन में ए एन एम, प्रशिक्षण केंद्र जैसलमेर के प्रांगण में एक विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लोकेश डिग्गरवाल, प्रधानाचार्य ने छात्राओं से अपना मत जुड़वाने का आह््वान किया।
गोविन्द राम वरिष्ठ व्याख्याता जैसलमेर ने मत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्रत्येक भारतीय 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक को मिला है।
लोकतंत्र की आत्मा व प्राणरूप है मताधिकार भारत में वर्तमान में 65ः आबादी 35 वर्ष से कम आयु के लोगों की है।
इस अवसर पर इस संदर्भ में हमारे देश युवा शक्ति की महत्व और बढ़ जाता है। इसलिए भारत निर्वाचन आयोग कॉलेज, स्कूल में ELC क्लब का गठन कर विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
इसके साथ ही स्वीप सदस्य हरीश छंगाणी ने ऑनलाइन मत जुड़वाने की प्रक्रिया बताई। इसके साथ ही स्वीप सदस्य कन्हैया सेवक ने अपनी मधुर आवाज में मतदाता जागरूकता पर गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन दीप्ति डेनिस ने किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र के मोनिका सुमन और पूजा वर्मा ने VHA APP,C VIGIL, KYC के बारे में जानकारी दी।