ब्रदर्स कैरम एवं शतरंज क्लब और बुद्धिबल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय लेक सिटी ओपन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन 15 व 16 अगस्त को किया जाएगा।
आयोजन प्रमुख श्वेता जी नैनावटी ने बताया कि इस संभवनाथ लखारा चौक स्थित कंप्यूटर चाइल्ड अकैडमी विद्यालय प्रांगण में यह प्रतियोगिता तीन वर्गो में स्कूल विद्यार्थी वर्ग , महिला वर्ग एवं ओपन वर्ग में खेली जाएगी।
दोनों ही वर्गों में प्रथम तीन स्थान तक नगद पुरस्कार क्रमशः 1000/-,700/-,500-एवं ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया जाएगा प्रतियोगिता नॉकआउट सिस्टम से खेली जाएगी।
ओपन सिंगल वर्ग की इस प्रतियोगिता में इनामी राशि प्रथम 1500/- व ट्रॉफी द्वितीय 1100/- व ट्रॉफी तृतीय 750/- व ट्रॉफी चतुर्थ 500/- व ट्रॉफी विजेताओं को दी जाएगी।
इसी प्रकार ओपन सिंगल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ वरिष्ठ नागरिक (60+) को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रथम तीन स्थान तक ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार ओपन डबल प्रतियोगिता में प्रथम 2500/- व ट्रॉफी द्वितीय 2000/- व ट्रॉफी तृतीय 1500/- व ट्रॉफी चतुर्थ 1000/- व ट्रॉफी विजेताओं को दी जाएगी।
इसमें भी श्रेष्ठ वरिष्ठ नागरिक (60+) को प्रथम तीन स्थान तक ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनांक 14 अगस्त तक अपनी प्रविष्टि दे देवे ।
स्कूल विद्यार्थियों एवं महिला वर्ग के मैच 15 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होंगे एवं सीनियर वर्ग के मैच दोपहर 4:00 बजे से शुरू होंगे।