श्रीगंगानगर। बीकानेर कैनाल पर पानी चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से राजस्थान एवं पंजाब सिंचाई विभाग की संयुक्त पेट्रोलिंग/गश्त टीम द्वारा बुधवार को बीकानेर कैनाल का निरीक्षण किया गया।संयुक्त टीम ने बीकानेर कैनाल की बुर्जी संख्या 216 से 223 तक निरीक्षण के दौरान पानी चोरी के लिए लगाए गए 4 पाइप मौके पर उखाड़कर जब्त किए।

कार्रवाई के दौरान टीम ने नहर से अवैध रूप से पानी उठाने के लिए की गई व्यवस्था को हटाया तथा जब्त पाइपों को अपने कब्जे में लिया।कार्रवाई में पंजाब सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता श्री हरविन्द्र सिंह तथा राजस्थान सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता श्री रामनिवास मीणा एवं श्री विक्रम जाट ने संयुक्त रूप से भाग लिया।मौके पर जब्त किए गए पाइपों के संबंध में पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संबंधित दोषियों के विरुद्ध दर्ज करवाने हेतु वार्ता की गई।

संयुक्त पेट्रोलिंग के माध्यम से नहरों में अवैध जल उठाव एवं पानी चोरी के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।