श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्री गंगानगर रॉयल्स द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षकों के सम्मान में आप हैं तो हम हैं कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 11 शिक्षकों को उनके शिक्षा के प्रति उल्लेखनीय योगदान तथा सराहनीय उपलब्धियां के लिए सम्मानित किया गया।

शहर के गोल बाजार में स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में दीपक पाठक, गौतम बंसल, सुभाष सिडाना, सचिन कुक्कड़, डॉ. जसप्रीतसिंह, परविंदरसिंह अलग, आराधना पाहवा, पंकज पाहवा, रोहिताश शर्मा, अंजूबाला एवं राज लडोइया को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष विनम्र बिहाणी ने कहा कि-मनुष्य के जीवन में माता-पिता के बाद सबसे गहरा प्रभाव शिक्षक का होता है। शिक्षक विद्यार्थी को केवल किताबों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि उसके चरित्र, संस्कार और सोच को आकार देता है।

क्लब सचिव सुनंदम महिपाल ने कहा-शिक्षक की मेहनत का परिणाम विद्यार्थी के व्यक्तित्व और उपलब्धियों में दिखाई देता है।

रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स ने कहा-शिक्षक राष्ट्र निर्माण की वह मजबूत नींव हैं, जिस पर देश का भविष्य खड़ा होता है।रीजन चेयरमैन अरुण लोहिया ने कहा-बदलते समय और आधुनिक तकनीक के बावजूद शिक्षक का महत्व कभी कम नहीं हो सकता।

डिस्ट्रिक्ट पीआरओ आशीष अरोड़ा ने कहा कि शिक्षक सम्मान जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम में सम्मानित हुए शिक्षकों ने लायंस क्लब श्रीगंगानगर रॉयल्स की इस पहल की सराहना की।

कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन, दिनेश बंसल, जतिन जसूजा, कपिश मोहनका, तरुण जैन,तुषार जिंदल, सचिन सिंगला, निशांत अरोड़ा, अनिल ममनानी, मोहित गोयल, हर्ष चित्तलाँगिया, साहिल बजाज, लविश छाबड़ा, अनमोल खुराना, वत्सल खेमका, सिद्धार्थराय मंगला, शुभम अरोड़ा, तुषार बंसल आदि मेंबर्स कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन वत्सल खेमका ने प्रभावशाली अंदाज में किया।