जैसलमेर | राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव, 2026 के दृष्टिगत जिले में नव मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप (SVEEP) गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर अनुपमा जोरवाल एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी रश्मि रानी के निर्देशन में दिनांक 18 अगस्त, 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11.00 बजे एसबीके राजकीय महाविद्यालय, जैसलमेर के प्रांगण / सभागार में एक विशेष मतदाता जागरुकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगोली, पोस्टर, भाषण एवं कविता आदि सहशैक्षिक मतदाता जागरूकता गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। छात्र महेंद्र सिंह ने मतदान पर कविता प्रस्तुत की।

                कॉलेज ELC ब्रांड एम्बेसडर रुचि पांडे ने अपने उद्बोधन द्वारा मतदाता जागरुकता की अपील की मुख्य वक्ता गोविन्द राम वरिष्ठ व्याख्याता जैसलमेर ने मत की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्रत्येक भारतीय 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक को मिला है। लोकतंत्र की आत्मा व प्राणरूप है मताधिकार। भारत में वर्तमान में 65ः आबादी 35 वर्ष से कम आयु के लोगों की है। इस संदर्भ हमारे देश युवा शक्ति की महत्व और बढ़ जाता है। इसलिए भारत निर्वाचन आयोग कॉलेज, स्कूल में ELC क्लब का गठन कर विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। स्वीप सदस्य श्री हरीश उंगाणी ने ऑनलाइन मत जुड़वाने की प्रक्रिया बताई। स्वीप सदस्य कन्हैया सेवक ने अपनी मधुर आवाज में मतदाता जागरूकता पर गीत प्रस्तुत किया।

             न्यायाधीश ललित पुरोहित ने सशक्त युवाओं से कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करे। तकनीक और कौशल का उपयोग भी सकारात्मक कार्यों के लिए करें। श्री वीरेंद्र सिंह उपखण्ड अधिकारी जिला जैसलमेर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए। वर्तमान समय में युवा शक्ति को अपनी शक्ति को सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए। युवा देश की दिशा व दशा तय करते हैं। आपने उपस्थित सभी जन समूह को मतदाता जागरुकता की शपथ भी दिलवाई ।

           कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी जैसलमेर वीरेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास एवं एसबीके महाविद्यालवक प्राचार्यएस. एस. मीना उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी मेहमानों ने अपने मत के प्रयोग का आव्हान किया।

            स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाली छात्राओ एश्वर्या, ऋषिका, रतन, संतोष, किरण, वसुंधरा, लीला, मंजू, सुनैना, पूजा, अनु, निशा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवीलाल ने किया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य करण सिंह, विनोद कुमार, विजेंद्र कुमार, और विकास केवलिया उपस्थित थे।