जैसलमेर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए जिले की नगर परिषद जैसलमेर एवं नगरपालिका पोकरण के मतदान के लिए उपयोग में ली जाने वाली ईवीएम का प्रथम रेण्डमाईजेशन मंगलवार को जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

             सूचना आविज्ञान अधिकारी चन्द्रेश कुमार ने आयोग के ई-सूची सॉफटफेयर के माध्यम से ईवीएम के प्रथम रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया समपन्न की। ईवीएम के प्रथम रेण्डमाईजेशन में नगर परिषद जैसलमेर के 45 मतदान केन्द्रों के लिए 45 ईवीएम एक्टिव एवं 12 ईवीएम आरक्षित के रूप रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार नगर पालिका पोकरण के मतदान के लिए 26 ईवीएम एक्टिव एवं 7 ईवीएम आरक्षित के रूप में  रेण्डमाईजेशन किया गया।                        

           ईवीएम के प्रथम रेण्डमाईजेशन के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी परसाराम सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यथार्थ शेखर, चुनाव विशेषाधिकारी रोहित वर्मा, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर वीरेन्द्र सिह, पोकरण हीर सिंह चारण, चुनाव सहायक प्रभारी सत्य प्रकाश खत्री, भाजपा के पदाधिकारी जय सिह चौहान, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के पदाधिकारी मनोहर सिंह नरावत उपस्थित थे।