हम आर्यसमाज धामावाला, देहरादून से विगत लगभग 55 वर्षों से जुड़े हुए हैं। देहरादून के प्रायः सभी आर्यसमाजियों से परिचित हैं।
कुछ ऐसे लोग हैं जिनसे मिलकर प्रसन्नता होती हैं और उनका आर्यसमाज के प्रति प्रेम, निष्ठा और ऋषिभक्ति देखकर सन्तोष होता है। ऐसे ही एक आर्यसमाजी श्री रतनसिंह आर्य जी हैं।
आपका जन्म 12 जुलाई, सन् 1940 को हुआ था। आपके पिता श्री खुशीराम जी थे तथा माता श्रीमती अमर देवी जी थी।
आप पांच भाई एवं आपकी 4 बहिनें रहीं जिनमें से तीन भाई और 3 बहिनें दिवंगत हो चुके हैं। आप देहरादून के भोगपुर गांव में निवास करते हैं।
वहां आपका अपना निजी निवास स्थान है। आपके परिवार में आपकी धर्मपत्नी श्रीमती चमन देवी जी हैं।
आपके दो पुत्र हैं। दोनों विवाहित हैं। दोनों पुत्रों की दो दो सन्तानें हैं।
बड़े पुत्र के दो पुत्र और छोटे पुत्र का एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
श्री रतन सिंह आर्य जी ने कक्षा आठ तक की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद आप ने शिक्षा विभाग में प्राइमरी स्कूल के शिक्षक के रूप में कार्य किया।
उन दिनों कक्षा आठ के युवक प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने की अर्हता रखते थे। आपने दो वर्ष का अध्यापन का प्रशिक्षण लिया था और उसके बाद देहरादून के ही ग्राम हर्रावाला में शिक्षक बन गये थे।
वर्तमान में आपको पेंशन मिलती है और आपका जीवन सुखपूर्वक व्यतीत हो रहा है। आप बताते हैं कि आपकी आयु 86 वर्ष हो चुकी है।
आपको शरीर में कोई रोग इत्यादि नहीं है। आप योगासन करते हैं।
काफी देर तक शीर्षसन भी कर लेते हैं। आज ही आपने बताया कि आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से अच्छा है।
आप अपनी दिनचर्या सुखपूर्वक कर लेते हैं।
श्री रतन सिंह आर्य जी का निवास आर्यसमाज धामावाला, देहरादून से लगभग 25 किमी. दूरी पर है। आर्यसमाज की प्रमुख संस्था ‘वैदिक साधन आश्रम तपोवन’ आपके निवास से लगभग 20 किमी. दूरी पर है।
आर्ष गुरुकुल, पौन्धा इनके निवास से लगभग 40 किमी. दूरी पर है। इन संस्थाओं के आयोजनों में आप उपस्थित होते हैं और हमें भी अनेक अवसरों पर मिले हैं।
आप देहरादून की अन्य आर्यसमाजों आर्य समाज लक्ष्मणचैक, आर्यसमाज प्रेमनगर बाजार तथा आर्यसमाज सुभाषनगर आदि के उत्सवों आदि के अवसरों पर भी सम्मिलित होते हैं।
श्री रतन सिंह आर्य जी अपने निवास पर भी समय समय पर वैदिक विचारधारा के आयोजन - यज्ञ एवं विद्वानों के प्रवचनों का आयोजन करते रहते हैं। पूर्व में भी आपने कई बड़े आयोजन अपने निवास स्थान पर करायें हैं। देहरादून के प्रमुख आर्यसमाजी लोग आपके आयोजनों में आमंत्रित रहे हैं और उन्होंने वहां जाकर अपनी उपस्थिति एवं व्याख्यानों से स्थानीय ग्रामीण बन्धुओं को लाभान्वित किया है।
एक बार हम देहरादून के प्रमुख ऋषिभक्त श्री प्रेम प्रकाश शर्मा जी के साथ आर्यसमाज, वीरभद्र, ऋषिकेश के उत्सव में गये थे। इस यात्रां में हमारे अन्य कुछ मित्र भी सम्मिलित हुए थे।
ऋषिकेश से वापिसी पर हम भोगपुर के रास्ते से लौटे थे। शर्मा जी तब हमें और सभी साथियों को श्री रतनसिंह आर्य के निवास पर ले गये थे।
वहां हमने आपसे आर्यसमाज विषयक आपके क्रियाकलापों का परिचय प्राप्त किया था और आपके यहां आयोजित कार्यक्रमों के चित्रों को देखा था। 86 वर्ष की आयु में आर्यसमाज के प्रति आपका उत्सव प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।
आप अपने गा्रम में एक कन्या गुरुकुल स्थापित करना चाहते थे। इसके लिये कुछ भूमि भी दान करना चाहते हैं। इसके लिए आप प्रयास कर रहे हैं। इनका यह प्रयास सफल होगा या नहीं, कह नहीं सकते।
श्री रतन सिंह आर्य जी जैसे उत्साही सदस्यों व ऋषिभक्तों को देखकर हमें प्रसन्नता होती है। हम श्री रतनसिंह आर्य जी को अपनी शुभकामनायें देते हैं। ओ३म् शम्।
-मनमोहन कुमार आर्य पताः 196 चुक्खूवाला-2 देहरादून-248001 फोनः09412985121