श्रीगंगानगर। लायंस इंटरनेशनल (प्रांत 3233-ई प्रथम) के प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने श्यामसुंदर गोस्वामी को डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर–मेडिकल सर्विसेज नियुक्त किया है।
श्यामसुंदर गोस्वामी लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंटर के अध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल में क्लब ने कई प्रांतीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए।
श्यामसुंदर गोस्वामी प्रांत में कुशल वक्ता एवं प्रभावी नेतृत्वकर्ता के रूप में भी पहचान रखते हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ, प्रांतीय सचिव अरविंद खुराना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अर्पिता वशिष्ठ एवं प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी लायंस सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने का प्रयास किया जाएगा।
Source: other