श्रीगंगानगर। जिला ओलंपिक संघ श्रीगंगानगर की नई कार्यकारिणी का चुनाव आज स्थानीय पदमपुर मार्ग पर स्थित एक होटल में चुनाव अधिकारी संतोखसिंह गिल (सेवानिवृत्त आरईएस) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक ओमप्रकाश तथा जिला खेलकूद अधिकारी हरजिंदर सिंह बराड़ सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की गई।

राजस्थान ओलंपिक संघ के प्रदेश महासचिव सुरेंद्रसिंह गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चुनाव अधिकारी संतोखसिंह गिल ने बैठक करने के बाद परिणाम घोषित प्रमाणित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 से 2030 तक चार वर्ष के कार्यकाल के लिए बादलसिंह बराड़ को अध्यक्ष तथा करणसिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है।

उपाध्यक्ष पद पर कुलदीपसिंह, चंद्रशेखर, हेमंत शर्मा और लाट साहबा निर्वाचित हुए हैं। महासचिव का पद परविंदरजीतसिंह को तथा कोषाध्यक्ष का पद मूलाराम को मिला है।

संयुक्त सचिव पद पर इकबालसिंह, मनोज शर्मा, विक्रम सुथार और पवनसिंह चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गुरमीतसिंह, मंजू वर्मा, श्याम अरोड़ा, प्रभुसिंह, रविंदरसिंह, हसनप्रीतसिंह और मलकीतसिंह का चयन हुआ है।

चुनाव संघ के पंजीकृत उपनियमों के अनुसार सामान्य सभा द्वारा संपन्न कराया गया। नवनिर्वाचित महासचिव परविंदरजीतसिंह संधू भारतीय जीवन बीमा निगम में खेल कोटे से कार्यरत हैं।

उन्होंने खेलों में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और लगातार खेलकूद के प्रोत्साहन में सक्रिय रहते हैं। वे एक अच्छे कोच, प्रशिक्षक तथा खेल के प्रति पूर्ण समर्पित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं।

नई कार्यकारिणी से जिला स्तर पर खेल गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नवनिर्वाचित महासचिव प्रविंदरजीतसिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान शिक्षाविद राजाराम बिश्नोई, पूर्व जिला खेल अधिकारी महेंद्रसिंह बराड़ और रिटायर्ड थानेदार एवं जिला कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष कांतासिंह ढिल्लों को सर्वसम्मति से जिला ओलंपिक संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया है।