जैसलमेर । नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जैसलमेर नगरपरिषद एवं पोकरण नगरपालिका के मतदान क्रमशः 9 सितम्बर व 11 सितम्बर को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार(आईएएस) को लगाया गया है, जो जैसलमेर/पोकरण के प्रवास पर है।
रिटर्निग अधिकारी(एसडीएम) जैसलमेर वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय से संबंधित किसी भी प्रकार के सुझाव या समस्या होने पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक चुनाव पर्यवेक्षक से सर्किट हाउस जैसलमेर के कमरा नम्बर 8 में प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक सम्पर्क कर सकते है। इनके मोबाइल नम्बर 9413364077 है।
चुनाव पर्यवेक्षक 10 एवं 11 सितम्बर को पोकरण मुख्यालय पर रहेगेे
रिटर्निग अधिकारी (एसडीएम) पोकरण हीरसिंह ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार 10 एवं 11 सितम्बर को पोकरण मुख्यालय पर रहेगे। नगरीय निकाय से संबंधित किसी भी प्रकार के सुझाव या समस्या होने पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक चुनाव पर्यवेक्षक महोदय से उक्त दिवस को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।