श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव प्रभारी रामगोपाल सुथार, जिला संगठन प्रभारी दशरथसिंह शेखावत एवं विधायक जयदीप बिहानी उपस्थित रहे। नगर निकाय चुनाव संयोजक रतन गणेशगढ़िया ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए बैठक के विषय पर प्रकाश डाला।
भाजपा नेताओं न चुनाव प्रबंधन, बूथ प्रबंधन, सशक्त बूथ निर्माण एवं विशेष जनसंपर्क अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए पूरी सक्रियता एवं समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव स्वामी व महेश पेड़ीवाल, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, पूर्व विधायक ओपी महेंद्रा,जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, एडवोकेट, संजय महिपाल, अंजू सैनी, गगनदीपकौर, मंडल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, अभिषेक शर्मा, कृष्णकुमार, जिला मीडिया संयोजक श्रीचंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शिवप्रकाश तेहरपुरिया, चेस्टा सरदाना, राजेश आहूजा, श्याम धारीवाल सहित मंडल प्रभारी एवं मंडल संयोजक उपस्थित रहे।बैठक का मंच संचालन जिला मंत्री क्रांति चुघ ने किया