श्रीगंगानगर। जल संसाधन वृत श्रीगंगानगर के अधीक्षण अभियंता श्री संजीव वर्मा एवं जल संसाधन गंगनहर रेग्युलेशन खण्ड श्रीगंगानगर अधिशाषी अभियंता श्री नरेश मीना द्वारा बीकानेर कैनाल का निरीक्षण करते हुए फिरोजपुर में फिरोजपुर कैनाल वृत फिरोजपुर अधीक्षण अभियंता श्री संदीप गोयल से पानी चोरी, बीकानेर कैनाल की साफ-सफाई एवं बीकानेर कैनाल की डी.पी.आर. से सम्बन्धित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।इस दौरान ईस्टर्न कैनाल खण्ड, फिरोजपुर अधिशाषी अभियंता श्री गीतेश उपवेजा भी उपस्थित रहे।
चर्चा में अधीक्षण अभियंता, फिरोजपुर द्वारा अवगत कराया गया कि पानी चोरी रोकने हेतु निरन्तर गश्त की जा रही है तथा पानी चोरी पकड़े जाने पर एफ.आई.आर. की कार्यवाही की जा रही है।
बीकानेर कैनाल की डी.पी.आर. तैयार करने की कार्यवाही अन्तिम चरण में है तथा इसे जल्दी ही पूरा कर लिया जायेगा। बीकानेर कैनाल की साफ-सफाई के सम्बन्ध में ऐस्टीमेट तैयार हो चुके हैं तथा स्वीकृति के लिए भेज दिये गये हैं।
आगामी सप्ताह में निविदा की कार्यवाही करते हुए साफ-सफाई की कार्यवाही शीघ्र करवा दी जायेगी। बीकानेर कैनाल की आर.डी. 45 एवं 86 पर निरीक्षण किया गया।
वर्तमान में आर.डी. 45 पर 2439 क्यूसेक पानी चल रहा था।