श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर 2026 को वर्ष 2026 की आयोजित होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजनार्थ सोमवार को श्री रवि प्रकाश सुथार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर की अध्यक्षता में बैंक के अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त बैठक में एस.बी.आई. व राजस्थान ग्रामीण बैंक उपस्थित अधिकारीगण को ऋण बकाया संबंधी अधिकाधिक प्रकरणों में राजीनामा करवाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस दौरान एसबीआई बैंक से श्री विकास झाझड़िया, आरजीबी बैंक से श्री राघवेन्द्र सिंह व श्री भारत भूषण महेन्द्रा अधिवक्ता पीएनबी बैंक उपस्थित रहे।