जैसलमेर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर के साथ जैसलमेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक वृहद स्तर पर आयोजित होने वाले ‘विकसित भारत जनसेवा अभियान’ की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में मंगलवार, 15 सितम्बर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित होगी।

बैठक में अभियान की पूर्व तैयारियों, विभागवार कार्ययोजना, सौंपे गए दायित्वों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

प्रभारी अधिकारी, सामान्य रोहित वर्मा ने बताया कि अभियान को प्रभावी एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को अभियान से संबंधित विभागीय कार्ययोजना एवं अद्यतन सूचनाओं के साथ बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

जनभागीदारी से जुड़ेगी अभियान की गतिविधियां अभियान के दौरान आशीर्वाद का दीया, रक्तदान शिविर, मेरे सपनों का भारत-चित्रसेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज एवं सुशासन सेवा संवाद सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।