GMCH STORIES

द्धितीय पीएचडीसीसीआई राजस्थान टूरिज्म सम्मान -2026 समारोह में राज्य के टूरिज़्म मंे जुड़े 25 विभूतियां हुई सम्मानित

( Read 960 Times)

22 Mar 26
Share |
Print This Page

द्धितीय पीएचडीसीसीआई राजस्थान टूरिज्म सम्मान -2026 समारोह में राज्य के टूरिज़्म मंे जुड़े 25 विभूतियां हुई सम्मानित


उदयपुर। राजस्थान में पर्यटन के सतत विकास हेतु पहल के तहत पीएचडीसीसीआई-राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026 का होटल उदयपुर मेरियट में भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में राजस्थान टूरिज्म से जुड़े 25 विभूतियों का पीएचडीसीसीआई द्वारा सम्मान किया गया।
पीएचडीसीसीआई-राजस्थान चैप्टर के को-चेयर एवं विख्यात टूरिज्म उद्यमी एवं विशेषज्ञ जितेन्द्र सिंह राठौड ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि देश के पर्यटन क्षेत्र में राजस्थान का विशिष्ट स्थान रहा है एवं राजस्थान में मौजूद हेरिटेज, सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक कला एवं धरोहर, वाद्य यंत्र एवं लोक संगीत तथा राज्य की आथित्य परंपरा एवं उद्यमिता के चलते पर्यटन क्षेत्र के विकास की प्रचुर संभावनाएं हैं।  पीएचडीसीसीआई अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटन विभाग एवं टूरिज्म टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर के कई नवाचार एवं कार्यक्रम आयोजित करता रहा है एवं राजस्थान टूरिज्म सम्मान इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है जिससे निश्चित रूप से हितधारकों में एक नई चेतना एवं उत्साह का संचार होगा जिसके फलस्वरूप राजस्थान पर्यटन देश ही नहीं अपितु विदेश मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त करेगा।

<br /><img src="http://www.pressnote.in/upload/532667A.jpg" style="max-width:400px; padding:5px;" align="left"><br />
कार्यक्रम का संचालन करते हुए पीएचडीसीसीआई-राजस्थान चैप्टर के क्षेत्रीय निदेशक आर के गुप्ता ने बताया कि राजस्थान टूरिज्म सम्मान का उद्देश्य टूरिज्म सेक्टर के हितधारकों को आपसी सहयोग के द्वारा इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों एवं नवाचारों को अपनाने हेतु प्रेरित करना है एवं जिन्होंने इस क्षेत्र के सतत विकास के लिए नवाचार किये हैं उनको सम्मानित करते हुए इस क्षेत्र के विकास की नींव को मजबूत करना है। गुप्ता ने कहा कि सम्मान कार्यक्रम के तहत चार श्रेणियों पॉपुलर चॉइस, सस्टेनेबिलिटी, कलेनरी में नॉमिनेशन आमंत्रित किये गए थे जिनका मूल्याकंन डॉ ललित के.पंवार,सेवानिवृत आईएएस एवं पूर्व पर्यटन सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित एक उच्चस्तरीय जूरी द्वारा किया गया।  
पीएचडीसीसीआई-राजस्थान चैप्टर के उदयपुर के कन्वीनर मुकेश माधवानी ने कहा कि पीएचडीसीसीआई राजस्थान टूरिज्म सम्मान की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है एवं इसके द्वारा राज्य के टूरिज्म सेक्टर को एकीकृत करने एवं उद्यमियों द्वारा इसके सतत विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार अपनाने को प्रेरित करना है तथा परिणाम बड़े उत्साहवर्धक हैं।
बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल, टूरिज्म की अध्यक्ष एवं राजस्थान टूरिज्म सम्मान के हॉस्पिटलिटी पार्टनर श्रीमती श्रद्धा गट्टानी ने राज्य में विशेष रूप से उदयपुर संभाग में टूरिज्म क्षेत्र में व्याप्त अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इस तरह के आयोजन निश्चित रूप से टूरिज्म क्षेत्र के विकास में उपयोगी रहेंगे एवं बीसीआई-टूरिज्म, पीएचडीसीसीआई के साथ मिलकर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी पर्यटन स्थलों पर एवं अन्य जगह पिंक टॉयलेट लगाने का आव्हान एवं सुझाव दिया जिसे कार्यक्रम में उपस्थित सभी हितधारकों ने अपना समर्थन देते हुए इस मुहिम में सहयोग करने का आश्वाशन दिया।
इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, जयपुर, राजस्थान टूरिज्म सम्मान के इंस्टीटूशनल पार्टनर के रूप में जुड़े। आईएचएम जयपुर की प्राचार्या श्रीमती निमिषा सेठ ने  पीएचडीसीसीआई के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सम्मान में वर्णित सभी कक्षेणियों ने सही टूरिज्म सेक्टर को समाहित किया है,जिससे निश्चित रूप से उद्यमी नए नवाचारों को अपनाने हेतु प्रेरित होंगे तथा राजस्थान टूरिज्म को नई उचाई पर ले जाएंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेताओं को लोकप्रिय पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ सुपर लग्जरी प्रॉपर्टी पैलेस ऑन व्हील्स, जयपुर, सर्वश्रेष्ठ प्रीमियम प्रॉपर्टी श्रीसिद्धपुरम, कुंभलगढ,सर्वश्रेष्ठ एमआईसीआई प्रॉपर्टी नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर, सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटन प्रॉपर्टी अनूपुरा जयपुर, सर्वश्रेष्ठ इको-टूरिज्म- अनूपुरा जयपुर, सर्वश्रेष्ठ योग और वेलनेस डायनामिक योगा स्टूडियो, उदयपुर, सर्वश्रेष्ठ बजट होमस्टे लिटिलबस होमस्टे, जयपुर, सर्वश्रेष्ठ लग्जरी होमस्टे विला निवासा, जोधपुर, सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर स्पोर्ट्स प्रदाता ब्राह्मणिक ट्रेल्स, सर्वश्रेष्ठ टूर ऑपरेटर राजस्थान विशेषज्ञ अतुल्यम टूर्स, उदयपुर, सर्वश्रेष्ठ मिड-स्केल प्रॉपर्टी द एलीट कैसल, जैसलमेर, सस्टेनेबिलिटी पुरूस्कार के तहत
वर्ष का सर्कुलर इकोनॉमी एंटरप्राइज लिटिलबस होमस्टे, जयपुर, वर्ष का ऊर्जा संरक्षण एंटरप्राइज भैरवगढ़ पैलेस, उदयपुर,डेस्टिनेशन डेवलपर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अनूपुरा, जयपुर, सर्वश्रेष्ठ जिम्मेदार पर्यटन प्रभावक अक्षत सिंह चैधरी, अजमेर, सर्वश्रेष्ठ पर्यटन सर्किट निर्माता ट्रैवलस्थान हॉलिडेज, जोधपुर, सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रचारक गुंसार लोक संगीत विद्यालय, जैसलमेर, सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी चंद्रकला चैधरी, उदयपुर, सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप होरेका टेक्नोलॉजीज, जयपुर,राजस्थान पाक कला उत्कृष्टता सम्मान के तहत वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कैफे और जीवनशैली अनुभव द बेक अफेयर, उदयपुर, वर्ष का सर्वश्रेष्ठ डिजिटल पाक कला कहानीकार प्रेम सिंह राठौर, उदयपुर, जूरी द्वारा चयनित पुरस्कार के तहत वर्ष 2026 का राजस्थान सस्टेनेबिलिटी चैंपियन ताज उमेद भवन पैलेस, जोधपुर, वर्ष 2026 का राजस्थान पर्यटन पथप्रदर्शक राजस्थान टूर्स (सेवा प्रदाता),वर्ष 2026 का राजस्थान पर्यटन पथप्रदर्शक डूंगरपुर म्यूज, वर्ष 2026 का राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल - बूंदी, राजस्थान को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान किये गए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like