GMCH STORIES

माउट लिटेरा ज़ी स्कूल में ‘इनोवेशन फेस्ट’ बना आकर्षण का केंद्र, 500़ लोगों ने देखा विज्ञान और नवाचार का अनोखा संगम

( Read 927 Times)

22 Mar 26
Share |
Print This Page

माउट लिटेरा ज़ी स्कूल में ‘इनोवेशन फेस्ट’ बना आकर्षण का केंद्र, 500़ लोगों ने देखा विज्ञान और नवाचार का अनोखा संगम


उदयपुर। आईआईटीयन एंव डाॅक्टर्स द्वारा संचालित माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में आयोजित ‘इनोवेशन फेस्ट’ ने शहर में विज्ञान और नवाचार के प्रति नई उत्सुकता पैदा कर दी। इस विशेष आयोजन में 500 से अधिक अभिभावकों, छात्रों और अतिथियों ने भाग लिया, जिससे पूरा परिसर रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच के जीवंत मंच में बदल गया।
कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों को छात्रों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल्स, टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स और नवाचार आधारित प्रस्तुतियों को करीब से देखने का अवसर मिला। विभिन्न लाइव डेमोंस्ट्रेशन और प्रयोगों ने यह दिखाया कि जब बच्चों को प्रयोग करने और समझने का अवसर मिलता है, तो सीखना अधिक प्रभावी और रोचक बन जाता है। कई अभिभावकों ने कहा कि उदयपुर में इस तरह का अनुभवात्मक और नवाचार-आधारित आयोजन पहली बार देखने को मिला।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अरुण मांडोत ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि बच्चों को सोचने और नए समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना होना चाहिए।
कार्यक्रम के मेजबान संदीप डे ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि ‘इनोवेशन फेस्ट’ का उद्देश्य छात्रों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक जीवन में विज्ञान और तकनीक को समझने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे स्वयं प्रयोग करते हैं और अपने विचार प्रस्तुत करते हैं, तो उनका आत्मविश्वास और रचनात्मकता स्वाभाविक रूप से बढ़ती है।
गौरतलब है कि आईआईटीयन व डाॅक्टर्स के  मार्गदर्शन में संचालित हो रहे माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल आधुनिक और नवाचार-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि विद्यालय छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु अनुभवात्मक और अवधारणात्मक शिक्षा को प्राथमिकता दे रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like