GMCH STORIES

राजस्थान में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में कार्यरत है सेज यूनिवर्सिटी : प्रो. पृथ्वी यादव

( Read 610 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page

राजस्थान में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में कार्यरत है सेज यूनिवर्सिटी : प्रो. पृथ्वी यादव

 

उदयपुर। सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर के कुलपति प्रो. पृथ्वी यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख एवं नवाचार आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है। उदयपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सेज यूनिवर्सिटी देश की सबसे युवा विश्वविद्यालयों में से एक है, जिसने मात्र तीन वर्षों में NAAC A+ ग्रेड प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में 18 हजार से अधिक विद्यार्थी विभिन्न विषयों में अध्ययनरत हैं।

प्रो. यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक आइडिया लैब, 3डी प्रिंटर, रोबोट डेवलपमेंट सेंटर, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सुविधाएं तथा 89.6 एफएम कम्युनिटी रेडियो संचालित किया जा रहा है। हाल ही में आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव में 150 से अधिक नवाचार आधारित आइडियाज और 40 से अधिक उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती उच्च शिक्षा की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने अपने एजुकेशन सेंटर स्थापित करने की पहल की है। प्रतापगढ़ के बाद उदयपुर में भी सेंटर प्रारम्भ किया गया है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के बेहतर विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।

प्रो. यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय विभिन्न सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं से जुड़ा हुआ है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी इन योजनाओं का लाभ लेकर अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में राजस्थान में विश्वविद्यालय की गतिविधियों के और विस्तार की संभावनाएं भी हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like