GMCH STORIES

राजीव गांधी की सोच आज भी युवाओं को प्रेरित करती है : इज़हार हुसैन

( Read 1005 Times)

21 May 26
Share |
Print This Page
राजीव गांधी की सोच आज भी युवाओं को प्रेरित करती है : इज़हार हुसैन

नई दिल्ली, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट इज़हार हुसैन ने बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी Manish Sharma से नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों एवं युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मुलाकात के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी सहभागिता की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आर्किटेक्ट इज़हार हुसैन ने कहा कि राजीव गांधी की सोच आज भी युवाओं को शोषितों, वंचितों और कमजोर वर्गों की आवाज बनने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का विजन केवल विकास तक सीमित नहीं था, बल्कि सामाजिक न्याय, तकनीकी प्रगति और युवाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प से जुड़ा हुआ था।

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को राजीव गांधी के विचारों और कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like