GMCH STORIES

मेवाड़ का गौरव : उदयपुर के दो कयाकर्स कैनो मैराथन वर्ल्ड कप 2026 के लिए चीन रवाना — 

( Read 511 Times)

20 May 26
Share |
Print This Page

मेवाड़ का गौरव : उदयपुर के दो कयाकर्स कैनो मैराथन वर्ल्ड कप 2026 के लिए चीन रवाना — 

राजस्थान कायकिंग एवं कैनोइंग संघ के सचिव दिलीप सिंह चौहान ने बताया की झीलों की नगरी उदयपुर के लिए गर्व का क्षण है। शहर के उभरते कयाकिंग खिलाड़ी कनिष्का कुमावत (पुत्री‑श्री प्रमोद कुमावत) एवं आयुष चौधरी (पुत्र‑श्री ललित चौधरी) अंतर्राष्ट्रीय कैनो फेडरेसन द्वारा चीन (बझोँग) में आयोजित कैनो मैराथन वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने दिल्ली से 20 मई को भारतीय टीम के साथ चीन रावन्ना, उदयपुर से दिल्ली जाने से पूर्व संभागीय आयुक्त महोदया (शुश्री प्रज्ञा केवल रामानी) व श्री जी हुजूर डॉ लक्ष्य राज सिंह जी मेवाड़ ने दोनों खिलाड़ियों को दी सुभकामनाये व आशीर्वाद।

 

संघ के चेयरमैन श्री चंद्र गुप्त सिंह चौहान दोनों खिलाड़ियों को सुभकामनाये देते हुए कहा की यह सब यहाँ के खिलाड़ियों, कोच व संघ की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है, यहाँ इस खेल की सुविधाएं और संसाधन बेहद के आभाव को दोहराते हुए कहा कि यदि उदयपुर में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी स्थापित होती है, तो यहां से और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे

 

संघ के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप वैष्णव ने इसे उदयपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि एक ही शहर से दो खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप टीम में चयन होना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि

“उदयपुर के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रतिस्पर्धा देते हुए पदक जीत रहे हैं और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं।”

 

दिलीप सिंह चौहान ने इस खेल के विकास व अन्य सहायता हेतु पंजाब के गर्वनर श्री गुलाबचन्द जी कटारिया, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़, महारानी साहिबा, सिंघल फाउण्डेशन से श्री अरविंद सिंघल, पेसफिक से राहुल अग्रवाल, झील संरक्षण समिति से श्री तेज शंकर जी पालीवाल, नन्द किशोर शर्मा को प्रशिक्षण केन्द्र पर हर संभव सहयोग, खिलाडियों के मनोबल को बढ़ानें व इस खेल के सतत विकास में हर समय तत्पर रहनें के लिए विशेष धन्यवाद व सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कनिष्का कुमावत और आयुष चौधरी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों को दिया और विशेष तौर पर केंद्र पर भेंट की गई नौकाओ व चीन दौरे के लिए किये गये योगदान हेतु आदरणीया संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, श्री जी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़, महारानी साहिबा का आभार व्यक्त किया।

 

संघ के दीपक गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों के रवाना होने से पूर्व उन्हें संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, साथियों और अभिभावकों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं इस दौरान उपस्थित प्रमुख सदस्य:

•अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप वैष्णव

•सचिव श्री दिलीप सिंह चौहान

•वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. महावीर परिहार

•महेश पिम्पलकर

•कोषाध्यक्ष डॉ. भूपेन्द्र सिंह चौहान

•डिसीप्लेन चेयरमैन अजय अग्रवाल, पियुष कच्छवाहा, तुषार मेहता, कमलेश हाथी आदि उपस्थित थे, दोनों खिलाड़ियों के चयन से पूरे उदयपुर में उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर देश के साथ-साथ शहर का नाम भी ऊंचा करेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like