GMCH STORIES

उदयपुर के आयुष पोखरा ने मसल मनिया नेचुरल चेम्पियनशिप 2026 में जीता कांस्य पदक

( Read 170 Times)

01 Jun 26
Share |
Print This Page


उदयपुर। नई दिल्ली में आयोजित मसल मनिया नेचुरल चेम्पियनशिप 2026 में उदयपुर के आयुष पोखरा ने मेन्स फिजिक कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए करीब 20 प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले के बाद आयुष ने अपनी बेहतरीन फिजीक, अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी संतुलित मांसपेशीय संरचना, स्टेज प्रेजेंस और कंडीशनिंग ने जजों एवं दर्शकों को प्रभावित किया, जिसके लिए उन्हें भरपूर सराहना मिली। यह उपलब्धि उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, त्याग और फिटनेस के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। आयुष की यह सफलता उदयपुर के लिए भी गौरव की बात है, क्योंकि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाडी ही भाग लेते हैं और उनके बीच कडा मुकाबला होता है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like