GMCH STORIES

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026

( Read 293 Times)

26 Jun 26
Share |
Print This Page
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026

जैसलमेर,राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत जैसलमेर जिले के पात्र आवेदकों के चयन के लिए शुक्रवार को जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डी.ओ.आई.टी. वी.सी. कक्ष में ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

जिला कलक्टर जोरवाल ने देवस्थान विभाग के ई-पोर्टल के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ ऑनलाइन लॉटरी निकालकर तीर्थ यात्रियों का चयन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से इस महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है एवं चयन प्रक्रिया पूरी तरह तकनीकी एवं पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से संपन्न की गई है।

देवस्थान विभाग के अनुसार जैसलमेर जिले के लिए रेल मार्ग से 475 एवं हवाई मार्ग से 58, कुल 533 तीर्थ यात्रियों का कोटा निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से निर्धारित कोटे के अनुसार पात्र आवेदकों का चयन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उप अधीक्षक पुलिस रूप सिंह इंदा, देवस्थान विभाग के प्रबंधक डॉ. उमेश चंद्र पुरोहित, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान, सहायक निदेशक पर्यटन कमलेश्वर सिंह, डी.ओ.आई.टी. की संयुक्त निदेशक जयश्री सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

--000--


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like