GMCH STORIES

जनसेवा को प्राथमिकता, वार्ड शिविरों में जिला कलक्टर ने सुनी जन समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

( Read 529 Times)

21 Mar 26
Share |
Print This Page
जनसेवा को प्राथमिकता, वार्ड शिविरों में जिला कलक्टर ने सुनी जन समस्याएं,  दिए त्वरित समाधान के निर्देश

 

जैसलमेर,मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान प्रदेशभर में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में जैसलमेर जिले में भी अभियान को गति देते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत वार्ड संख्या 03 एवं 05 में आयोजित शिविरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से एक-एक कर सुना एवं मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके घर के नजदीक ही सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को भी मौके पर ही पूर्ण किया गया।

अभियान के तहत जिला प्रशासन की सक्रियता से आमजन में विश्वास एवं संतोष का माहौल दिखाई दे रहा है, वहीं समस्याओं के त्वरित समाधान से प्रशासन की कार्यशैली को भी सराहना मिल रही है। --000--


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like