GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविर ने पूरा किया हमीर खान का वर्षों पुराना सपना

( Read 298 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page

ग्रामीण सेवा शिविर ने पूरा किया हमीर खान का वर्षों पुराना सपना

ग्राम पंचायत मंडाई में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 हमीर खान के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। वर्षों से अपने पक्के मकान के स्वामित्व दस्तावेज का इंतजार कर रहे हमीर खान को शिविर में उनके मकान का स्वामित्व पट्टा प्रदान किया गया।

पट्टा प्राप्त होने के बाद अब उनके मकान का स्वामित्व विधिवत दर्ज हो गया है, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं और अन्य प्रशासनिक कार्यों में आसानी होगी।

😊 पट्टा प्राप्त करते हुए हमीर खान ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर ने उनकी वर्षों पुरानी चिंता को समाप्त कर दिया। जिस कार्य के लिए पहले कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वह अब गांव में ही आसानी से पूरा हो गया।

👏 यह पहल दर्शाती है कि ग्रामीण सेवा शिविर केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, सुशासन की प्रभावी पहुंच और जनकल्याण के संकल्प को साकार करने का सशक्त माध्यम हैं।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like