GMCH STORIES

डॉ. एल.एन. महावर ने मात्स्यकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता का पदभार संभाला

( Read 497 Times)

24 Jul 26
Share |
Print This Page

डॉ. एल.एन. महावर ने मात्स्यकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता का पदभार संभाला

उदयपुर,  महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के मात्स्यकी महाविद्यालय में डॉ. एल.एन. महावर ने शुक्रवार को अधिष्ठाता (डीन) पद का कार्यभार ग्रहण किया।

विश्वविद्यालय में डॉ. महावर इससे पूर्व विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार उन्होंने अपने लंबे अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली से महाविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रसार गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. महावर ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना, विद्यार्थियों के व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल का विकास करना, मत्स्य विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग से महाविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

महाविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. महावर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like