GMCH STORIES

सप्त शक्ति कमांड द्वारा सैनिकों एवं परिवारों के लिए ‘फ्यूचर प्रूफ योर हेल्थ

( Read 628 Times)

27 May 26
Share |
Print This Page
सप्त शक्ति कमांड द्वारा सैनिकों एवं परिवारों के लिए ‘फ्यूचर प्रूफ योर हेल्थ

Jaipur, सप्त शक्ति कमांड के तत्वावधान में ज्ञान शक्ति थिंक टैंक (जीएसटीटी) द्वारा जयपुर मिलिट्री स्टेशन में 29-30 मई 2026 को दो सत्रों में ‘फ्यूचर प्रूफ योर हेल्थ : सैनिकों और परिवारों के लिए पोषण का महत्व' विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, जो समकालीन महत्व का एक महत्वपूर्ण विषय है। इस सेमिनार में बड़ी संख्या में सेवारत और सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारी, जेसीओएस, ओआर, उनके परिवारजन, डिफेन्स सिविलियन्स तथा छात्र भाग लेंगे।

यह सेमिनार प्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की टीम की सदस्य सुश्री जिनाल शाह द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्हें 12 वर्षों से स्वास्थ्य विशेषज्ञ और प्रशिक्षक के रूप में अनुभव प्राप्त है और वे इससे पहले भी विभिन्न सैन्य स्टेशनों पर सैनिकों को संबोधित कर चुकी हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like